फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेलर की चपेट आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के खजुहा (रमवापुर) स्थित क्रॉसिंग के पास शुक्रवार की देर शाम ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर आई पुलिस शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुटी रही लेकिन काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नही हो पाई।
विज्ञापन

बस्ती-अयोध्या फोरलेन से एक ट्रेलर तेज स्पीड से आ रहा था। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे जेब्रा क्रॉसिंग के निकट चालक ने अचानक ट्रेलर मोड़ दिया, जिससे पीछे से आ रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। उसका सिर ट्रेलर के पहिये के नीचे आ गया और हेलमेट पहनने के बाद भी बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर लेकर चालक बस्ती की तरफ भाग निकला।
बाइक चालक की उम्र 25 वर्ष के आसपस बताई जा रही हैं। थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्घटना करने वाले ट्रेलर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें