बभनान। कस्बे के बंद गेट के नीचे जल्दबाजी से निकलने के चक्कर में बाइक सवार घुस गया। इससे गेट टूट गया। गेटमैन की सूचना के बाद सिग्नल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गेट बनाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे बाद गेट बनने के बाद यातायात बहाल हो पाया। इस दौरान अप व डाउन ट्रैक पर स्लाइडर बूम लगाकर ट्रेनों को चलाया गया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को दोपहर 1:30 बजे बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक संख्या 222 ए पर तैनात गेट मैन ने ट्रेन आने की सूचना के बाद गेट को बंद किया। गेट बंद होने के कुछ देर बाद एक बाइक सवार जल्दबाजी के चक्कर में बूम के नीचे से बाइक निकालने का प्रयास करने लगा जिसके चलते उत्तरी में खराबी आ गई और लाॅक हो गया। गनीमत रही की इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। बाद में गेटमैन की सूचना पर सिग्नल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर इलेक्ट्रिक बूम को बदला तब जाकर यातायात बहाल हो पाया। इस दौरान बभनान-गौरा चौकी मार्ग पर लगभग लंबा जाम लग गया।
इस संबंध में चौकी प्रभारी आरपीएफ विश्वामित्र यादव ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर जवान गए थे। सिग्नल विभाग की टीम को ठीक करके यातायात बहाल हो गया है।