फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पत्नी से विवाद, संदिग्ध हालात में नस कटने से युवक की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के असनहरा पुलिस चौकी अंतर्गत बसडीलिया गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की हाथ की नस कटने से हडकंप मच गया।
विज्ञापन

आनन-फानन परिवार के लोग उसे निजी वाहन से सीएचसी बेवां सिद्धार्थनगर ले गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह ने बताया कि अनूप चौधरी 35 वर्ष निवासी बसडीलिया की शादी इस वर्ष 12 फरवरी को मुगरहा गांव निवासी अर्चना से हुई थी। वह शुक्रवार को अपने ससुर मुनिराम के ब्रह्म भोज में शामिल होने गया था। जहां से रात 9 बजे वह अपनी पत्नी के साथ वापस घर लौट आया था। किसी बात को लेकर पति और पत्नी में आपसी कहासुनी और धक्का मुक्की में कमरे की खिड़की पर लगा शीशा अनूप के हाथ में लग गया। जिससे उसके हाथ की नस कट गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं इस बारे में अनूप के साले तिलकराम ने घटना को संदिग्ध बताते हुए उसे मारे जाने का शक जाहिर कर डायल 112 और सोनहा पुलिस से जांच किए जाने की मांग की है। एसओ ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। पहली नजर में मामला पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद में होना प्रतीत हो रहा है। अभी ससुराल पक्ष के लोगों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। जिसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें