फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क किनारे खड़ी ट्रक में घुसी बाइक, एक गंभीर

Fri, 22 May 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित धमसिंहपुर में बृहस्पतिवार की सुबह सड़क किनारे खड़ी ट्रक में बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुसमौर निवासी विनय कुमार वर्मा (51) पुत्र सियाराम वर्मा धमसिंहपुर के पास निजी मकान में गिट्टी-मोरंग की दुकान संचालित करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह मोटरसाइकिल से अयोध्या-बस्ती लेन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि विनय कुमार वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल बस्ती के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया। बाद में वहां से भी उन्हें पीजीआई लखनऊ भेजा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें