फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टायर फटने से बिहार का दुकानदार घायल

Thu, 01 May 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा (रमवापुर) गांव के निकट बुधवार को टायर फटने से बिहार का दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


फोरलेन पर खजुहा के निकट वैशाली जिले के पातेपुर थाना के भेरोखरा गांव का राम कुमार यादव एक ढाबे के निकट पंक्चर बनाने की दुकान चलाता है। बुधवार की सुबह 9 बजे एक ट्रॉली में हवा भरने लगा। उसने टायर लाने वाले चालक से कहा कि टायर फटा है, उसमें ज्यादा हवा नहीं भरी जा सकती। मगर, ट्रैक्टर चालक के दबाव बनाने पर जैसे ही वह दोबारा हवा भरने लगा, टायर फट गया। इससे वह घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली लेकर चालक भाग निकला। आसपास के लोगों की सूचना पर ढाबा मालिक जितेंद्र शुक्ला और राकेश शुक्ला घायल दुकानदार को सीएचसी कप्तानगंज ले गए। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कप्तानगंज के एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें