फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

Wed, 30 Apr 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के जिगनी बाजार गांव के पास मंगलवार की देर रात हुई दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, महुआडीह थाना क्षेत्र के पकड़ी वीरभद्र गांव के दीपू यादव (22) मंगलवार की देर रात बाइक से अकेले देवरिया से घर जा रहे थे। जिगनी बाजार चौराहा पर बाइक सवार दूसरे युवक ने दीपू की बाइक में टक्कर मार दी।
इससे दोनों बाइक सवार नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को एंबुलेंस से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया। वहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसकी पहचान गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर गांव के रमेश गुप्ता (30) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी देकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। मौत की जानकारी होते ही जंगल रसूलपुर गांव के लोग परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। उधर, दीपू यादव का पैर व हाथ कई जगह टूट गया है। हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। महुआडीह के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार राय ने बताया कि दो बाइकों के टकराने की जानकारी है। एक की मौत होने की भी सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें