फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ईस्टर पर विश्वासियों को सुनाए बाइबल के संदेश

Mon, 21 Apr 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मसीही समाज ने प्रभु यीशु के पुनरुत्थान दिवस ( ईस्टर ) खुशी और उल्लास के साथ मनाया। चर्चों और गिरजाघरों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

चर्च में प्रभु यीशु क्भ् जीवन गाथा और बाइबल के संदेश सुनाए गए। प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग शामिल हुए। इस मौके पर प्रभु यीशु को याद किया गया।
शहर के कलीसिया चर्च सेंट जेम्स चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। ईसाई धर्म प्रचारक अनिल कुमार लाल ने प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का संदेश सुनाया। उन्होंने बताया कि पिता परमेश्वर की इच्छा को पूरी करने के लिए प्रभु यीशु ने सलीब पर अपने प्राणों की आहुति देकर तीसरे दिन पुनर्जीवित हो गए थे।
विज्ञापन

प्रभु यीशु ने मनुष्यों के पापों के उद्धार का मार्ग खोला। प्रभु ने क्षमा का मार्ग भी बताया। इसलिए आज का दिन इतिहास में महत्वपूर्ण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ईस्टर इसी बात का प्रतीक है कि प्रभु मृतकों में से जी उठते हैं। इस मौके पर प्रभु यीशु के गुणगान के गीत गाए गए।प्रार्थना सभा में चर्च के सदस्य सुसम्मा लाल, चनि लाल, अपूर्वा कुमार लाल, शशांक लाल, सुश्रीलाल, शारविल लाल, विकास सरकार, मरियम दास रामनाथ, पिंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें