दुबौलिया। मदरसा अरबिया अहले सुन्नत फैजुर्रहमान दुबौलिया में रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि मुफ्ती इजहार अहमद अमजदी व विशिष्ट अतिथि मोहम्मद अनस रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कुराने पाक की तिलावत और नातिया कलाम से हुआ। मुख्य अतिथि ने कहा कि दीनी तालीम के साथ साथ दुनियावी तालीम बहुत जरूरी है। शिक्षा सिर्फ उच्च मानकों को पाने का साधन ही नहीं, बल्कि आचरण को परिमार्जित भी करती है। इस मौके पर कारी इम्तियाज, मोहम्मद अकील, कैश मोहम्मद, शकील अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद