फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: श्रमिकाें व किसानों के धरने को भारतीय मजदूर संघ ने दिया समर्थन

Mon, 25 Aug 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। गोविंद नगर शुगर मिल चलाने को लेकर कर्मचारी, श्रमिकाें और किसानों की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। जहांए धरने को दो वर्तमान विधायक, कांग्रेस पार्टी, करणी सेना, हिंदू युवा वाहिनी सहित भारतीय सुहेलदेव पार्टी का समर्थन मिल ही रहा था वहीं भारतीय मजदूर संघ के अशोक कुमार सिंह ने पहुंच कर धरना को अपना समर्थन दिया और कहा कि जल्द ही संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री से मिलकर मजदूरों की समस्याओं को रखेंगे। आंदोलनरत श्रमिक-किसान इस मामले में अब प्रदेश के बड़े नेताओं से मुलाकात कर आंदोलन को तेज करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

गोविंद नगर शुगर मिल चलाने को लेकर चीनी मिल गेट पर लगातार छठवें दिन धरना जारी रहा जिसमें क्षेत्र के किसान मजदूर और व्यापारी शामिल हुए। धरने को भारतीय मजदूर संघ ने भी अपना समर्थन दिया है। मजदूर संघ के अशोक सिंह ने कहा कि और कहा कि चीनी मिल चलाने के लिए व्यापक पैमाने पर आंदोलन छेड़ा जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन सबसे पहले मिला का संचालन प्रारम्भ करे। किसान मजदूर अपना बकाया बाद में ले लेंगे।
कर्मचारी नेता महेश कुमार पांडे ने कहा कि मिल चलाने के आंदोलन को समर्थन देने के लिए प्रदेश के बड़े-बड़े नेताओं से भी संपर्क हो चुका है। बुधवार को जिला प्रशासन के समक्ष अपनी मांग क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और किसानों के सहयोग से रखा जाएगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ चौधरी ने बताया कि जल्द ही जनपद के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल से मिलकर चीनी मिल चलने जाने की मांग की जाएगी। करणी सेना के यशवंत सिंह ने कहा कि चीनी मिल चालू होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें