बस्ती। यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन जिला इकाई का शपथ ग्रहण और परिचय पत्र वितरण समारोह रविवार को बड़ेवन स्थित एक होटल में हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष आदेश कृष्ण ने कहा कि आज फार्मासिस्ट तमाम सारी समस्याओं से जूझते हुए भी लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रदेश महासचिव देवेंद्र, प्रदेश सचिव अजीत यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रामसरण, अवधेश यादव, जिला प्रभारी शिवम अग्रहरि, जिलाध्यक्ष एके मिश्र, जगदीश प्रसाद शुक्ल, नागेंद्र सिंह सिंकू, डॉ. अखिलेश शुक्ला ने भी संबोधित किया। संचालन विवेक कुमार मिश्र ने किया। मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष मनीष चौधरी, जिला महामंत्री आदर्श वर्मा, जय प्रसाद, उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा, अशोक यादव, सत्यम श्रीवास्तव, शिवेश तिवारी, मो. आसिफ सिद्दीकी, जिला मंत्री मनीष चौधरी, संजय पटेल, दिव्यांश शुक्ल, नीरज यादव, हर्ष पांडेय मीडिया प्रभारी कार्तिक त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष सुधीर चौरसिया, संरक्षक आदर्श वर्मा मौजूद रहे। संवाद