फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महंगे दाम पर यूरिया बेचने पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
रामनगर मे बीडीओ राजेश सिंह को ज्ञापन देते भाकियू लोक शक्ति गुट के किसान। संवाद
विज्ञापन
भानपुर। किसानों की समस्याओं पर भाकियू (लोक शक्ति गुट) ने बृहस्पतिवार को रामनगर ब्लाॅक परिसर में पंचायत की। यूरिया की कालाबाजारी पर नाराजगी जताई गई। चेतावनी दी गई कि यूरिया की कालाबाजारी पर रोक नहीं लगाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पंचायत के बाद किसानों ने बीडीओ राजेश को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता करते हुए भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष मौलाना हासिम अली ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की दुकानों पर यूरिया निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर दुकानदार बेच रहे हैं, मगर जिम्मेदार ध्यान नही दे रहें। उन्होंने कहा कि गेहूं की बुवाई के चलते किसान महंगे दाम पर यूरिया खरीदने के लिए मजबूर हैं। इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत नकथर में प्राथमिक विद्यालय से सोनबरसा मार्ग पर लगा खडंजा काफी खराब हो गया है। इससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। इसे तुरंत ठीक कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें