फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खाद की उपलब्धता के लिए भाकियू ने दिया ज्ञापन

Fri, 23 May 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने बृहस्पतिवार को खाद की उपलब्धता समेत किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह को सौंपा।
विज्ञापन


तहसील उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश दूबे ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर दुबौलिया थाना क्षेत्र के भिऊरा तिराहे पर 30 मई को दोपहर ढाई बजे किसान पंचायत का आयोजन होगा। दिए ज्ञापन में खरीफ की फसलों के बुवाई का सीजन में खाद व बीज की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने, छुट्टा पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाने सहित अन्य मांगों काे पूरा करने की मांग की है। एसडीएम मनोज प्रकाश ने बताया कि समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें