फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रसव बाद 28 दिनों तक बेहतर तरीके से हो नवजात की देखभाल...कम होगी समस्या

Sun, 16 Nov 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
आयोजन
विज्ञापन

- सप्ताहभर सीएचसी-पीएचसी से लेकर अन्य निजी अस्पतालों में चलेगा अभियान
- जच्चा-बच्चा सुरक्षा संबंधी दिए जाएंगे टिप्स, जागरूकता से स्वस्थ रहेंगे नवजात
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को किया गया। सीएमओ कार्यालय के यूआईपी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. राजीव निगम और संचालन एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने किया। बताया कि यह अभियान 15 से 21 नवंबर तक चलाया जाएगा।
सीएमओ ने कहा कि नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए शुरुआत के 28 दिन बेहद अहम होते हैं। शिशुओं का विशेष ख्याल रखना चाहिए। वरना कई गंभीर बीमारियों की जद में शिशु आ सकते हैं। शिशुओं को बाहर का दूध नहीं पिलाना चाहिए। डॉ. एके गुप्ता और डॉ. बृजेश शुक्ल ने कहा कि नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के प्रति जन जागरूकता के लिए 15 से 21 नवंबर तक नवजात शिशु सप्ताह मनाया जा रहा है। इस विशेष सप्ताह का उद्देश्य नवजात स्वास्थ्य के महत्व को सुदृढ़ करना, शिशु मृत्यु दर को कम करना है। उन्होंने बताया कि नवजात को जन्म के तुरंत बाद न नहलाएं। जन्म के तुरंत बाद नवजात का वजन करें।
विज्ञापन

जन्म के एक घंटे के भीतर मां का दूध पिलाएं। छह माह तक शिशु के स्तनपान कराएं। नियमित रूप से संपूर्ण टीकाकरण कराएं। शिशु को सर्दी से बचाएं। शिशु का कमरा प्रदूषण रहित हो। जच्चा-बच्चा घर से बाहर कम ही निकलें। छोटे बच्चों को नवजात शिशु से दूर रखें। स्तनपान कराते समय मां मास्क जरूर पहनें। शिशु को छूने से पहले अपने हाथों को धोएं। नवजात की नाभि सूखी एवं साफ रखें।
विज्ञापन

सीएमओ ने निजी क्लीनिक, अस्पतालों और अन्य सेंटरों को भी इस बाबत जानकारी के लिए जागरूकता अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया है। इस दौरान अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सच्चिदानंद चौरसिया, मातृत्व सलाहकार राज कुमार, रोहन धवन, दुर्गेश मल्ल, संदीप राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें