फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फव्वारा तिराहे से अधिवक्ता की बाइक चोरी

Sun, 16 Nov 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के फौव्वारा चौराहा स्थित एक मार्ट के सामने शुक्रवार शाम लगभग सात बजे एक अधिवक्ता की बाइक चोरी हो गई। पूरी घटना मार्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, शहर के पुराना डाकखाना मोहल्ला निवासी अभिषेक श्रीवास्तव अपने साले, आनंदनगर कटरा चुंगी निवासी अधिवक्ता कुमार ऋषभ की बाइक लेकर खरीदारी करने पहुंचे थे। लौटने पर बाइक गायब मिली। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें