फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्कूल में जांच करने पहुंचे बीईओए तनाव देख बुलानी पड़ी पुलिस

Sat, 08 Feb 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। माझा गांव में गणतंत्र दिवस पर स्कूल में प्रधान से हुए विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को मामले की जांच करने पहुंचे बीईओ के सामने ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापिका गुट आमने-सामने हो गए। बात इतनी बिगड़ी कि पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के मामला शांत कराने के बाद ही जांच प्रक्रिया पूरी हो सकी। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए।
जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के माझा गांव िस्थ्त कंपोजिट विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर झंडा रोहण के समय ग्रा प्रधान साहबदीन निषाद और प्रधानाध्यापिका मेनका यादव के बीच विवाद हो गया था।
आरोप है कि प्रधानाध्यापिका ने गणतंत्र दिवस पर ग्राम प्रधान को स्कूल से बाहर जाने के लिए कहा था। प्रधान ने मामले की शिकायत बीएसए, बीडीओ, बीईओ और 29 जनवरी को डीएम रवीश गुप्ता से मिलकर की थी।
विज्ञापन

डीएम ने मामले को गंभरीता से लेते हुए जांच के लिए बीईओ को निर्देश दिए थे। शुक्रवार को कप्तानगंज के बीईओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव सुबह करीब 11 बजे माझा गांव स्थित स्कूल पर पहुंचे। वहां पर प्रधान साहबदीन निषाद और स्कूल की प्रधानाध्यापिका को बुलाया गया। इस दाैरान बीईओ ग्रामीणों से मामले के बारे में पूछताछ करने लगे, तभी प्रधान और प्रधानाध्यापिका पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए।
बीईओ ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। प्रधानाध्यापिका ने लिखित माफीनामा दिया है। प्रधान का पक्ष भी लिया गया है। उन्होंने प्रधानाध्यापिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें