फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगाते रहे चक्कर, नहीं खुले एटीएम के ताले

Sun, 11 Dec 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
शहर में रविवार को रोडवेज के पास बंद एटीएम।
विज्ञापन
लगातार तीन दिन बैंकों की बंदी ने पब्लिक की मुसीबत बढ़ा दी है। लोगों को उम्मीद थी कि बैंक बंद रहने पर एटीएम उनकी मदद करेंगे, मगर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक में कोई भी एटीएम चालू न होने से लोग कैश के लिए परेशान रहे। रविवार को शाम पांच बजे तक बस्ती शहर में एक भी एटीएम चालू नहीं दिखा।
विज्ञापन


शनिवार से लेकर सोमवार तक बैंकों में बंदी है। लगातार तीन दिन बैंकों के बंद होने से कैश के लिए लोग पूरी तरह से एटीएम पर निर्भर हो गए। शनिवार की तरह रविवार को भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में एटीएम बंद रहे। कैश न होने से लोग परेशान होकर इस एटीएम से उस एटीएम तक दौड़ भाग करते रहे।
कंपनी बाग स्थित एचडीएफसी के एटीएम के बाहर लोग सुबह आठ बजे से ही लाइन लगाकर इस उम्मीद में खड़े हो गए कि आज तो रकम तो मिलेगी ही, मगर उन्हें निराश होना पड़ा। शाम तक एटीएम में कैश ही नहीं आया।
विज्ञापन


रोडवेज तिराहे के पास एसबीआई का एटीएम,  कोतवाली के पास आईसीआईसीआई, रोडवेज के निकट स्थित ओरियंटल बैंक आफ कामर्स का एटीएम, जिला अस्पताल के निकट यूनियन बैंक आफ इंडिया का एटीएम भी बंद रहा। शहर के कंपनीबाग स्थित एसबीआई की कोर्ट एरिया शाखा  का एटीएम भी बंद रहा। कटरा और गांधीकला भवन के पास  स्थित एसबीआई  के एटीएम का भी यही हाल रहा। पीएनबी का फौव्वारा तिराहा  स्थित एटीएम कई  दिन से लगातार बंद चल रहा है। एपीएन पीजी कॉलेज   के पास  स्थित  सेंट्रल   बैंक का एटीएम, आईसीआईसीआई का कंपनी बाग, गांधीनगर,   कटरा   स्थित  एटीएम भी बंद रहा। एक्सिस  बैंक,  आंध्रा बैंक, न्याय  मार्ग    स्थित यूनियन   बैंक,  अरबन कोआपरेटिव  बैंक के एटीएम भी कैशलेस रहा। 

 सल्टौआ  प्रतिनिधि के अनुसार सल्टौआ में स्थित एसबीआई का एटीएम बंद है,   जिसके कारण लोगों को कैश नहीं मिल पा रहा है। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार भिरिया रितुराज में स्थित पीएनबी का एटीएम, बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार  कस्बे में स्थित सिंडीकेट और एसबीआई का  एटीएम बंद रहा, लालगंज में स्थित  सेंट्रल बैंक के एटीएम का भी यही हाल रहा।  

रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार चीनी मिल परिसर और रुधौली कस्बे में स्थित एसबीआई का एटीएम, कस्बे में स्थित पीएनबी औा यूनियन बैंक का एटीएम बंद है। पीएनबी और यूनियन बैंक का एटीएम बैंक के अंदर है, ऐसे में बैंक बंद होने के साथ ही एटीएम भी बंद हो जाता है। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसबीआई भानपुर, बैंक आफ बड़ौदा, पीएनबी का तुसायल और रामनगर स्थित एटीएम बंद है। हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में स्थित एसबीआई, पीएनबी, यूनियन,, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक का एटीएम चार दिन से बंद है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें