फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा आज से

Thu, 10 Jul 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के चार परीक्षा केंद्रों में बीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 10 जुलाई से प्रारंभ होगी। परीक्षा में 2500 से अधिक छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एपीएन महाविद्यालय को नोडल परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

एपीएन महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अभय प्रताप सिंह ने बताया कि बीएड की वार्षिक परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा 10 जुलाई को सुबह 7 से बजे की पाली में होगी। उन्होंने बताया कि बीएड प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं चार परीक्षा केंद्रों में होंगी। एपीएन महाविद्यालय में दोनाें वर्ष को मिला कर करीब 600 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसके अलावा किसान डिग्री कालेज में दोनों वर्ष को मिलाकर करीब 800 से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होंगे। महिला डिग्री कालेज में करीब 499 छात्र-छात्राएं तथा कर्मा देवी स्मृति महाविद्यालय में करीब 500 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि परीक्षा की शुचिता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं की कैमरे की निगरानी में जांच की जाएगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय की टीम भी परीक्षा की व्यवस्था पर नजर रखेगी। उन्होंने बताया कि बीएड प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा दस जुलाई को सुबह 7 बजे से 10 बजे की पाली में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें