बस्ती। एपीएन महाविद्यालय में विधि स्नातक में प्रवेश के लिए 425 फार्म जमा हुए हैं। महाविद्यालय में विधि स्नातक की 198 सीट हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अभय प्रताप सिंह ने बताया कि विधि स्नातक के लिए विश्वविद्यालय की गाइड लाइन के मुताबिक 30 जुलाई तक एडमिशन का कार्य पूरा हो जाना है। उन्होंने बताया कि एडमिशन के लिए जो फार्म जमा हुए सबसे पहले उसकी स्क्रीनिंग कराई जाएगी उसके बाद मेरिट लिस्ट बनाया जाएगा। मेरिट लिस्ट के हिसाब से सूची जारी की जाएगी। उसमें से जा छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए इच्छुक होंगे उनका प्रवेश लिया जाएगा उसके बाद ही दूसरी सूची जारी की जाएगी। यह सारा कार्य 30 जुलाई के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।