फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए कमर कस लें भाजपा कार्यकर्ता

Wed, 23 Mar 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित क्षेत्रीय संगठन महामंत्री शिवकुमार पाठक ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी में बूथों की संरचना सबसे महत्वपूर्ण है। इसके लिए बूथ स्तर पर सशक्त अभियान चला कर सक्षम कार्यकर्ताओं का चयन कर बूथ की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके लिए सभी मंडलों के प्रभारी घोषित कर सभी मंडलों में 27 और 28 मार्च को बैठक कर ली जाएगी। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल ने कहा कि विधान सभा चुनाव में कार्यकर्ता प्राणप्रण से लगकर चुनाव के लिए कमर कस ले। चौदह वर्ष वनवास के बाद भगवान श्रीरामचंद्र को जनता की सेवा का अवसर मिला था, ठीक उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी चौदह वर्ष बाद 2017 में भाजपा की सरकार बनेगी। 6 अप्रैल को भाजपा अपना स्थापना दिवस इस बार समर्पण दिवस के रूप में सभी मंडलों में मनाएगी। जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने बताया कि सभी बूथ स्तर पर पांच दीवालों पर लेखन कर सरकार की उपलब्धियां जनता को बताई जाएगी। 

बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भाजपा इस बार 14 अप्रैल से 23 अप्रैल तक पंचायत दिवस के रूप में गांव-गांव में मनाएगी। इस मौके पर मीडिया प्रभारी अमृत वर्मा, त्रयंबक त्रिपाठी, दयाशंकर मिश्र, अजय सिंह गौतम, नागर दास मिश्र, अनिल सिंह, अमित शुक्ल, विवेकानंद मिश्र, राकेश श्रीवास्तव, अभय पाल, दिवाकर मिश्र, नरेंद्र त्रिपाठी, राम चरण चौधरी, पुष्कर मिश्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें