फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फोरलेन पर सतर्क होकर भरिए फर्राटा बेतरतीब डायवर्जन से रोज हो रहे हादसे

Mon, 02 Jun 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अगर आप अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन पर सफर कर रहे हों तो बस्ती से अयोध्या की तरफ बढ़ने के बाद सतर्क हो जाइएगा। मरम्मत कार्य की वजह से जगह-जगह डायवर्जन कर दिया गया है।
विज्ञापन

इससे एक तो तीन-चार किलोमीटर तक लंबा जाम तो लग ही रहा है, दूसरे काफी हादसे भी हो रहे हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि अयोध्या पहुंचने के बाद ही गाड़ी की रफ्तार बढ़ाने के बारे में सोचिए ताकि किसी ऐसी चूक की गुंजाइश कम रहे। मरम्मत कार्य के लिए इस समय बिजरा से पिकौरा सानी गांव के बीच करीब चार किलोमीटर रूट डायवर्जन किया गया है।
जानकारी न होने के कारण लोग रफ्तार में वाहन लेकर पहुंच रहे हैं और अचानक लेन डायवर्ट देख अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
पिछले 10 दिन में इस डायवर्जन पर छोटी-बड़ी 30 से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को ही कार व पिकअप में टक्कर हो गई। जिसमें कार चालक अंबिका तिवारी निवासी रमवापुर तिवारी घायल हो गए।
विज्ञापन

दो दिन पहले बेकाबू वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई थी। स्थानीय निवासी राघवेंद्र बताते हैं कि ऐसा कोई दिन नहीं गुजर रहा, जिस दिन कोई न काेई हादसा न हो रहा हो।
विज्ञापन

महराजगंज से बिजरा से पिकौरा सानी के बीच करीब चार किलोमीटर तक एक लेन डायवर्ट की गई है। इससे दक्षिणी लेन से ही गाड़ियों की आवाजाही हो रही है।
चूंकि ज्यादातर लंबी दूरी के सफर पर वाहन निकले होते हैं, इसलिए उन्हें जल्दी पहुंचने की हड़बड़ी रहती है। इस चक्कर में सबसे ज्यादा हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें