बस्ती। जिले के विभिन्न सामुदायिक केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्राें पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में आने वाले मरीजों में सबसे ज्यादा संख्या सर्दी, जुकाम और पेट दर्द के मरीजों की रही। डॉक्टरों ने उन्हें परामर्श के साथ दवाएं दीं। कलवारी संवाद से मिली जानकारी के अनुसार, सीएचसी बहादुरपुर में रविवार को 23 मरीजों का इलाज किया गया। डाॅ. मनोज कुमार ने बताया कि जुकाम-बुखार, सर्दी- खांसी, पेट दर्द के मरीजों का इलाज किया गया।
भानपुर संवाद से मिली जानकारी के अनुसार, सीएचसी सहित क्षेत्र के तीन पीएचसी पर आरोग्य मेले आयोजित किया गया। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सचिन चौधरी ने बताया कि 166 मरीजों ने परामर्श लिया। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, रविवार को सीएचसी पर आयोजित मेले में मात्र 19 मरीज ही आए। वहीं ओरवाड़ा पीएचसी पर मात्र 14 मरीज ही इलाज के लिए पहुंचे। वाल्टरगंज संवाद के अनुसार, पीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. रवि वर्मा ने कुल 26 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की।