फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Fri, 29 Aug 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ई-रिक्शा बैटरी की ताबड़तोड़ चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कामयाबी हासिल की। सरगना सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ई-रिक्शा की चार बैटरी बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाल दिनेश चौधरी को मुखबिर से सूचना मिली कि टोल प्लाजा के पास बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के गुर्गे बैटरी बेचने के फिराक में खड़े हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को दबोच लिया। आरोपी कृष्णा सोनी निवासी रौता चौराहा ब्लाॅक रोड थाना कोतवाली, सिद्धार्थ शर्मा निवासी गुवांव थाना दुबौलिया हाल मुकाम विवेकानंद काॅलोनी महरानी होटल के सामने थाना कोतवाली, आफताब आलम निवासी बैरियहवा थाना कोतवाली को पटेल चौक टोलप्लाजा के पास डूडा आफिस के बगल से गिरफ्तार किया गया।
उनकी निशानदेही पर चोरी की बैट्रियां बरामद की गईं। तीनों पर पहले से चोरी व अन्य आरोपों में कई केस दर्ज हैं। मंगलवार को मड़वानगर निवासी शिवा कुमार ने तहरीर देकर कोतवाली में केस दर्ज कराया था कि उन्होंने अपना ई-रिक्शा मड़वानगर में स्थित रूम के पास खड़ाकर चार्जिंग पर लगाया था। सुबह साढ़े आठ बजे जगा तो ई-रिक्शा की बैट्री व चार्जर चोरी हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें