बस्ती। अयोध्या में नौ नवंबर से शुरू हो रहे अयोध्या प्रीमियर लीग में बस्ती के रुद्र अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। लीग मैच के लिए चयन होने पर गांव और क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी जताई है। रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मैच डॉ. भीमराव इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम अयोध्या में होगा।
दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम ढेंकी पोस्ट बेलहरा निवासी रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अयोध्या प्रीमियर लीग के लिए उनका चयन हुआ है। वह यमुना सुपरकिंग टीम से जुड़ेंगे। इस टीम में कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलेंगे। लीग में कई अन्य टीमें प्रतिभाग करेंगी। इससे पहले वह मुंबई में राष्ट्रीय क्रिकेट खेल में प्रतिभा दिखा चुके हैं। उनका चयन होने पर गांव के लोगों ने खुशी जताई है।