फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भारत में हॉकी खेल के 100 साल पूरे होने पर होगा मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भारत में हॉकी खेल के 100 साल पूरे होने पर हॉकी इंडिया और उत्तर प्रदेश हॉकी एसोसिएशन के आह्वान पर सात नवंबर को देशव्यापी उत्सव मनाएगा। इस अवसर पर जिले में हॉकी के मैच खेले जाएंगे और कई प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

हॉकी के जिला सचिव बस्ती सुशील कुमार चौधरी ने बताया कि इस उत्सव का उद्देश्य भारतीय हॉकी की विरासत का सम्मान करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत नींव रखना है। उन्होंने बताया कि जिला स्टेडियम अमर शहीद सत्यवान सिंह बस्ती में मैच खेला जाएगा। इसमें चार टीमें दिल्ली पब्लिक स्कूल इलेवन, स्टेडियम-11, श्रीहंसराजलाल इंटर कॉलेज और राजेंद्र सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की टीम प्रतिभाग करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें