बस्ती। अलीगढ़, इटावा और मऊ में खेल विभाग की ओर से आयोजित होने वाली पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में बस्ती की टीम प्रतिभाग करेगी। शुक्रवार से स्टेडियम में चयन होगा।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि समन्वय जूनियर बालिका टीम चार से नौ अक्तूबर तक मऊ में प्रस्तावित प्रतियोगिता में शामिल होगी। जनपद स्तर पर 25 सितंबर व मंडल स्तर पर 26 सितंबर को ट्रायल होगा। समन्वय सब जूनियर बालक हॉकी स्पर्धा इटावा में 12 से 17 अक्तूबर तक होगी। जनपदीय ट्रायल आठ व नौ अक्तूबर को मंडल स्तरीय ट्रायल होगा।
सीनियर हॉकी महिला प्रतियोगिता अलीगढ़ में 12 से 17 अक्तूबर तक प्रस्तावित है। जनपद स्तरीय ट्रायल 25 सितंबर और 26 सितंबर को मंडलीय ट्रायल होगा। सभी ट्रायल शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। संवाद