फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस्ती की बेटी ने पांच स्वर्ण पदक जीत बढ़ाया गौरव

Wed, 27 Aug 2025 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय (डीडीयू) गोरखपुर के 44वें दीक्षांत समारोह में बस्ती की बिटिया ने पांच स्वर्ण पदक हासिल कर बस्ती का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने अपने मेधा का शानदार प्रदर्शन कर परिवार का भी नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित किया गया। मध्यम परिवार से होने के बावजूद क्षितिज पर चमक बिखेरी।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती क्षेत्र के लखनौरा निवासी इप्सिता ओझा ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई सेंट बेसिल्स स्कूल बस्ती से की। हाईस्कूल में 96 प्रतिशत अंक और इंटरमीडिएट में 96.8 अंक प्राप्त किया था। स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर की। विश्वविद्यालय में प्रदर्शन अच्छा रहा और महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के हाथों सम्मान पाने का अवसर मिला।
इप्सिता ने बताया कि पांच स्वर्ण पदक परास्नातक प्राणी विज्ञान में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मिला है, यह गौरव का पल है। कहा कि मध्यम परिवार से होने के बावजूद भी वह अपनी पढ़ाई को नियमित जारी रखी है। पिता सदानंद ओझा निजी फर्म में नौकरी करते हैं, जबकि मां वंदना ओझा गृहिणी हैं। आर्थिक तंगी के बीच पढ़ाई की है। कहा कि अब आईएएस की तैयारी कर देश सेवा के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। बताया कि आयोजित 44वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. आशुतोष शर्मा आईआईटी कानपुर, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें