फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युक्तधारा एप की दी गई ट्रेनिंग तीन ब्लॉकों के सचिव प्रशिक्षित

Wed, 27 Aug 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मनरेगा योजनांतर्गत युक्तधारा एप के क्रियान्वयन के लिए सभी 14 ब्लॉकों में ट्रेनिंग का शेड्यूल जारी किया गया है। मंगलवार को तीन ब्लॉकों में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और मनरेगा स्टाफ को शामिल किया गया, जिन्हें प्रशिक्षित कर युक्तधारा एप पर कार्य करने के तौर-तरीके बताए गए।
विज्ञापन

विकास खंड बनकटी, कप्तानगंज और हर्रैया में मनरेगा योजनांतर्गत युक्त धारा के क्रियान्वयन को लेकर सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, एपीओ एवं मनरेगा स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया। उपायुक्त श्रम एवं रोजगार संजय शर्मा ने बताया कि बनकटी में एपीओ सौरभ मौर्य, बृजेश कुमार दूबे कंप्यूटर ऑपरेटर ने ट्रेनिंग दी। कप्तानगंज में एपीओ कृष्ण रतन त्रिपाठी और कंप्यूटर ऑपरेटर अरविंद कुमार ने प्रशिक्षण में शामिल कर्मचारियों को टिप्स दिए। हर्रैया में एपीओ आनंद कुमार मिश्र और कंप्यूटर ऑपरेटर एजाज परवेज ने कर्मचारियों को प्रशिक्षित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें