फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आईजीआरएस निस्तारण में बस्ती सूबे में अव्वल

Tue, 08 Jul 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस पोर्टल पर निस्तारण के मामले में बस्ती जिले की पुलिस ने प्रदेश की रैंकिंग सूची में पहला स्थान हासिल किया है। साथ ही जिले के 16 में से 14 थाने 100 प्रतिशत निस्तारण कर प्रदेश में अव्वल रहे।
विज्ञापन

एसपी अभिनंदन ने बताया कि जून 2025 की आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे प्रदेश में बस्ती को पहला स्थान मिला है। जन शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के साथ ही निरंतर समीक्षा की जा रही है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण के विशेष प्रयास किए जाए। एसपी ने बताया कि जून 2025 में बस्ती के 14 थानों ने आईजीआरएस प्रणाली के तहत जन शिकायत निस्तारण पूरे प्रदेश के थानों में प्रथम रैंक प्राप्त किया है। परशुरामपुर थाना 99 प्रतिशत और लालगंज व कलवारी 98 प्रतिशत पर रहे। इसके लिए उन्होंने एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी समेत सभी सर्किल के सीओ, थाना प्रभारियों को शाबासी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें