फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर

Tue, 08 Jul 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। समाजवादी पार्टी की रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने मतदाता सूची में सुधार और पीडीए कार्यक्रम को जारी रखने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बदलती परिस्थितियों में चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यशैली और रणनीति में बदलाव करना होगा। बूथ स्तर के पदाधिकारी मतदाता सूची की समीक्षा करते रहें और कमी मिलने पर इसमें सुधार कराएं। लोगों से संवाद बनाए रखें।

पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, विधायक कवींद्र चौधरी ‘अतुल’, पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, चंद्रभूषण मिश्र, दयाशंकर मिश्र, मो. स्वालेह, मो. सलीम आदि अपने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें