बस्ती शुगर मिल पर कर्मचारियो का धरना जारी।
बिना भुगतान के मिल प्रबंधन पर स्क्रैप बेचने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बस्ती चीनी मिल का स्क्रैप बेचने से खफा मिल कर्मियों ने शनिवार से धरना शुरू कर दिया है। कर्मियों का आरोप हैं कि प्रशासन के मना करने के बावजूद मिल प्रबंधन स्क्रैप को धीरे-धीरे बेच रहा है और कर्मचारियों को उनका बकाया भी नहीं दिया जा रहा है।
कर्मचारियों ने कहा कि अब मिल का कोई सामान बाहर नहीं ले जाने देंगे। धरना दे रहे संजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासन का सख्त निर्देश है कि जब तक कर्मचारियों का बकाया भुगतान नहीं हो जाता है, तब तक मिल का स्क्रैप नहीं बेचा जाएगा। इस मौके पर कमलेश सिंह, राजकुमार पांडेय, रामतेज निषाद, जनार्दन सिंह, अशोक कुमार सिंह, परशुराम, नवीन कुमार यादव, रामदास, मेही लाल आदि मौजूद रहे।