क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते आयोजक।
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रही अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को एक मुकाबला हुआ। बस्ती स्टेडियम और खैर क्रिकेट एकेडमी के बीच हुए मैच में बस्ती स्टेडियम ने खैर को 32 रन से हरा दिया।
बस्ती स्टेडियम की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 40 ओवर के मैच में बस्ती स्टेडियम 39.3 ओवर में 109 रन बनाकर आलआउट हो गई। बस्ती स्टेडियम की ओर से अर्जुन यादव ने 16, शुभम वर्मा ने 14, प्रशांत ने 11 और आदित्य शर्मा ने 10 रन बनाए। खैर क्रिकेट अकादमी की ओर से मोहम्मद फहद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। मेधांश ने तीन और रतन राज पांडेय ने दो विकेट झटके।
109 रन का पीछा करने उतरी खैर क्रिकेट अकादमी की टीम 38.01 ओवर में 77 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से मोहम्मद फहद ने 10, डीपी चौहान ने 11, रतन राज पांडेय ने आठ रन बनाए। बस्ती स्टेडियम की ओर से अमन कुमार और आदित्य शर्मा तीन-तीन विकेट जबकि आयुष चौधरी ने दो विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद फहद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टीम खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। क्रिकेट कोच आलोक वर्मा ने बताया कि अंडर 14 और ओपन मैच खेले जा रहे हैं। कई टीमों ने हिस्सा लिया है।