फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मटकी फोड़ 5100 रुपये पुरस्कार जीता

Mon, 18 Aug 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
​भिउरा गांव में मटकी फोड़ते युवक।
विज्ञापन
बनकटी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर झलियहवा बाबा देवकुंडा शिव मंदिर पर दही-हांडी उत्सव का आयोजन किया गया। यहां करीब 40 फीट ऊपर दही से भरी मटकियां टांगी गईं। इसे फोड़ने वाले को 5100 रुपये पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई। प्रतियोगिता में आसपास के दर्जन गांवों के लोग शामिल हुए। देर रात तक चहल-पहल बनी रही। काफी प्रयास के बाद भी लोग मटकी तक नहीं पहुंच पाए। तब मटकी की ऊंचाई घटाकर 25 फीट की गई। इसके बाद एक टीम मटकी फोड़कर विजेता बनी। पुरस्कार के रूप में 5100 रुपये मिले। इस दौरान भोला, उमेश अग्रहरि की ओर से प्रस्तुत राधा रानी और कन्हैया के रूप में सजे-धजे बच्चों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रधान राजेश कुमार प्रतियोगिता के संयोजक रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें