फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलिवरी वाहन से टकराई डीएसीएम, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलिवरी वाहन से टकराई डीएसीएम, एक की मौत
विज्ञापन

जिवधरपुर राय गांव के पास हुआ हादसा, दो घायल
हर्रैया (बस्ती)। हाईवे पर जिवधरपुर राय गांव के पास मंगलवार की सुबह सरसों तेल लादकर गोरखपुर की तरफ जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी डिलिवरी वाहन से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में डिलिवरी वाहन से नीचे उतरकर टायर चेककर रहे चालक 40 वर्षीय सुरेंद्र गंभीर, ट्रक चालक फतेहपुर निवासी जग्गीदत्त व खलासी राजू घायल हो गए।जिला अस्पताल ले जाते समय डिलिवरी वाहन के चालक सुरेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

डिलिवरी वाहन के चालक आजमगढ़ निवासी सुरेंद्र लखनऊ से दवा व अन्य सामान लेकर गोरखपुर जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे सड़क के किनारे टायर देखने के लिए वाहन से नीचे उतरे थे। इस दौरान पीछे से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर डिलिवरी वाहन से टकरा कर पलट गया। ट्रक पर लदा सरसों का तेल सड़क पर बिखर गया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय पाठक ने बताया कि ट्रक चालक व खलासी की स्थिति ठीक है। मृतक का शव कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें