फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रक की ठोकर से अधेड़ गंभीर

Mon, 10 Nov 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर रविवार देर शाम भानपुर कस्बे के तिरंगा तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में भानपुर कस्बा निवासी सहाबुद्दीन (45) का दायां हाथ ट्रक के पहिए से दबकर बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भानपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सहाबुद्दीन शाम करीब 5 बजे साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें