छावनी। गोंडा जिले के कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्राॅली सोनबरसा गांव के पास फोरलेन सड़क से नीचे उतर कर पलट गई। इस हादसे में दो कांवड़ियों को हल्की चोटें आई हैं। दोनों सगे भाई हैं। इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया भेजा गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्राॅली को बाहर निकलवाया।
गोंडा जिले के वजीरगंज से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर कुछ लोग कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। अयोध्या से जल लेकर भदेश्वरनाथ मंदिर को जाते समय मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे सोनबरसा गांव के राजकीय बालिका विद्यालय के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में दो सगे भाई रंकज चौहान और छोटू पुत्र पारस निवासी सहभापुर थाना वजीरगंज को हल्की-फुल्की चोटें आईं।