फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टिप्पणी पर भड़के कांवड़िए, बस्ती-लखनऊ फोरलेन पर दो घंटे बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर पीटने लगे लाठी, एसओ और पुलिसकर्मी भी चोटिल
विज्ञापन


- कप्तानगंज मुख्य चौराहे पर धरने पर बैठे कांवड़ियों को अधिकारियों ने मनाया

कप्तानगंज(बस्ती)। गैर समुदाय के युवक की आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के कांवड़ियों ने सोमवार को कप्तानगंज में बस्ती-लखनऊ फोरलेन पर जमकर बवाल किया। अयोध्या से लौटकर इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज परिसर में विश्राम कर रहे कांवड़ियों ने अमर्यादित टिप्पणी के आरोपी युवक की जमकर पिटाई की। आरोपी भागकर पुलिस बूथ में घुस गया तो कांवड़ियों ने बूथ घेर लिया। पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर लाठियां मारीं। इसमें कप्तानगंज थानेदार समेत पुलिस कर्मियों को भी चोटें आईं। करीब डेढ़ घंटे तक फोरलेन पर धरना देते रहे। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने किसी तरह उन्हें शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक अयोध्या धाम से सरयू का जल लेकर भद्रेश्वरनाथ मंदिर जा रहे सैकड़ों कांवड़िए कप्तानगंज कस्बे के इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार की दोपहर में विश्राम कर रहे थे। कांवड़ियों का आरोप है कि करीब ढाई बजे तभी एक गैर समुदाय का युवक उनके बीच पहुंचा और राम मंदिर और कावड़ यात्रा के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी करने लगा। इस पर कांवाड़ियों ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी। आरोपी युवक किसी तरह भागकर बचने के लिए कप्तानगंज पुलिस बूथ में घुस गया। आक्रोशित कांवड़ियों ने पुलिस बूथ को घेर लिया। कुछ ही देर में कांवड़ियों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहौल बिगड़ता देख एसओ कप्तानगंज सुनील कुमार गौड़ ने आरोपी को थाने पहुंचाने के लिए गाड़ी में बिठा लिया। यह देख कांवड़िए और उग्र हो गए। एक कांवड़िया पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर अंदर बैठे आरोपी को निशाना बनाकर लाठी से पीटने लगा। बीच-बचाव कर रहे एसओ समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। कांवड़िए ब्लॉक से कोऑपरेटिव बैंक के बीच करीब 100 मीटर तक गाड़ी रुकवाने की कोशिश करते रहे। पुलिस की गाड़ी निकल जाने पर फोरलेन पर धरने पर बैठ गए और आरोपी को सौंपने की मांग करने लगे। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान और एएसपी ओपी सिंह ने काफी प्रयास के बाद आरोपी युवक पर कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद करीब पांच बजे मामला शांत कराया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें