फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुर्घटनाओं में चार कांवड़िए घायल सीएचसी में चल रहा इलाज

Tue, 22 Jul 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में पांच कांवड़िए घायल हो गए। रविवार रात अयोध्या से जल भरकर जा रहे प्रिंस कश्यप (16) पुत्र पप्पू निवासी लक्षमनपुर थाना वाल्टरगंज दुर्घटना में घायल हो गए। पुलिस ने सीएचसी हर्रैया पर पहुंचाया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूरज कुमार पुत्र शिव प्रसाद (25) निवासी टेढवा लालगंज पेट में दर्द की शिकायत के बाद पुलिस सीएचसी ले गई।
पिंटू सोनकर पुत्र जवाहरलाल निवासी रूदौली थाना कलवारी, कृष्णा पुत्र विजय निवासी मटिहनीया दुर्घटना में घायल हो गया। सोमवार सुबह कांवड़ लेकर जा रहे मनीष पुत्र राकेश कुमार निवासी रेडवल थाना छावनी बाइक की ठोकर से घायल हो गया। सिर में लगी गंभीर चोट के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें