विक्रमजोत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर परशुरामपुर क्षेत्र के घघौवा चौकी के पास देर शाम केशवपुर गांव के सामने दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इसमें दो कांवरिया सहित तीन को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान दुबौलिया क्षेत्र के रानीपुर लाद निवासी कन्हैया शर्मा (40), उसके छोटे भाई लोकनाथ शर्मा (38) और बाइक सवार कांवड़ यात्री की पहचान साहिल (20) पुत्र अशोक और मयंकेश्वर (23) निवासी रूधौली बाजार के रूप में हुई। चौकी प्रभारी सर्वेश चौधरी ने बताया कि तीनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अयोध्या भेजा गया है। एक को सीएचसी विक्रमजोत भेजा गया है। बताया कि लोकनाथ, मयंकेश्वर और साहिल को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।