मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसा चौराहा पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक खाद-बीज की दुकान चलाने वाले युवक पर कुछ दबंगों ने जानलेवा हमला कर नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए। परसालाल शाही निवासी अनिल कुमार चौधरी पुत्र परमात्मा प्रसाद परसा चौराहा पर स्थित अपनी दुकान पर बुधवार को बैठे थे। पीड़ित के अनुसार वह दुकान बैठे थे तभी एक तेज रफ्तार ऑटो में सवार 5-6 अज्ञात युवक वहां पहुंचे और अचानक उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अनिल के सिर और नाक पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह वहीं बेहोश हो गए।
पीड़ित ने बताया कि जब स्थानीय लोगों ने पानी डालकर उन्हें होश में लाया, तो उन्हें पता चला कि उनके गले से सोने की चेन, मोबाइल फोन और दुकान के गल्ले से एक लाख रुपये गायब थे। सूचना मिलने पर जब डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद