फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के पिपराजप्ती तथा बहेरिया के बीच में स्थित रेलवे ट्रैक के समीप बुधवार की सुबह झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पिपराजप्ती तथा बहेरिया के बीच में स्थित रेलवे ट्रैक के समीप भोर में ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा। इसके बाद शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई। थोड़ी ही देर में शव की पहचान अवधेश (28) पुत्र राम भवन निवासी जगतापुर मगडोरा थाना वॉल्टरगंज के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे भाई राम कुमार, पत्नी नीरज देवी, बेटी कृतिका 7 वर्ष, अभिराज 3 वर्ष पहुंच गए। जीआरपी तथा वॉल्टरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सूर्य प्रकाश सिंह का कहना है कि युवक का किसी ट्रेन की चपेट में आने मृत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें