फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में लहूलुहान मिली युवती की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने के खेत में लहूलुहान मिली युवती की हुई पहचान
विज्ञापन

अयोध्या के देवकाली की रहने वाली है, अभी तक नहीं आया होश
मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। गन्ने के खेत में लहूलुहान बेहोश युवती की सोशल मीडिया के जरिए देर रात पहचान हो गई। वह अयोध्या के प्राइवेट नर्सिंग होम में नर्स के रूप में काम करती है। रविवार देर रात पहुंचे परिजन पुलिस से घटना की जानकारी लेकर युवती को लेकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हो गए। पहचान होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन तेज कर दी है। वहीं, घटना को लेकर क्षेत्र में कई प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं। कप्तानगंज पुलिस ने गांव के चौकीदार नीरज की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दें कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पूरब सेंट मैरी स्कूल के बगल गन्ने के खेत में रविवार की सुबह राहगीरों ने एक युवती को मरणासन्न हालत में देखा था। सूचना के बाद पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने युवती को एंबुलेंस से पहले सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दिन भर इलाज के बाद हालत में सुधार न होने पर देर रात डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। इधर, युवती का सोशल मीडिया पर वायरल फोटो देखकर रात 11 बजे फोन के जरिए युवती के भाई अमरीश मौर्या ने युवती की पहचान अमिता मौर्या पुत्री राम शंकर मौर्या निवासी राम गुलाम का पुरवा थाना देवकाली जिला अयोध्या के रूप में की। रात में ही युवती के परिजन कप्तानगंज पहुंच गए। सोमवार की सुबह थाने पर पहुंचे युवती के भाई अमरीश मौर्या ने बताया कि उसकी बहन अमिता मौर्या देवकाली इलाके में प्राइवेट अस्पताल (नवजीवन हॉस्पिटल फैजाबाद) में नर्स के पद पर नौकरी करती है। तीन दिसंबर को वह ड्यूटी करने के बाद शाम को घर नहीं पहुंची थी। तभी से उसकी खोजबीन की जा रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से उसके साथ अनहोनी की बात सामने आई। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल राम ने बताया कि युवती की पहचान हो गई है। मामले में जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज किया गया है। परिजनों से कुछ सुराग मिला है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी। घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में कई लोगों के शामिल होने का अंदेशा
युवती के हमलावरों में कई लोगों के साथ होने की बात सामने आ रही है। टूटे गन्ने को देखकर यह लग रहा है कि घटना के पहले युवती ने अपनी जान बचाने के लिए पूरा प्रयास किया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि घटना में एक नहीं और भी लोग शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें