नवागत जिला जज जयशील पाठक ने कहा कि बार और बेंच में बेहतर समन्वय जरूरी है ताकि लोगों को न्याय मिल सके। कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याएं निपटाना प्राथमिकता है। मुकदमों के निपटारे में अधिवक्ता सहयोग करें। जिला जज मंगलवार को कार्य भार ग्रहण करने के बाद सिविल बार में अधिवक्ताओं से औपचारिक परिचय कर रहे थे।
सिविल बार के महामंत्री प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने जिला जज का स्वागत करते हुए अधिवक्ताओं से परिचय कराया। अध्यक्ष रमाशंकर पांडेय ने सहयोग का आश्वासन दिया। जिला जज के साथ एडीजे अशोक कुमार सिंह और एडीजे विनय खरे भी मौजूद थे। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश प्रसाद पांडेय, भारत भूषण वर्मा, अयोध्या प्रसाद शुक्ल, वीरेंद्र नाथ पांडेय, गोपाल चंद्र पांडेय, प्रेम चंद्र श्रीवास्तव, राहत हुसैन, मारुत कुमार शुक्ल, रवि शरन सिंह, विजय त्रिपाठी, अरविंद चौधरी, परमात्मा प्रसाद चौधरी, राम सुुरेश वर्मा आदि मौजूद रहे।