फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कॉल कर की खुदकुशी: प्रेमिका को वीडियो कॉल किया, पंखे में लगया फंदा- दुपट्टे के सहारे लगा ली फांसी

Thu, 23 Apr 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

मृतक के मित्र अक्षय कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे आकर्ष की बाराबंकी निवासी प्रेमिका से फोन पर बात हो रही थी। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आकर्ष ने वीडियो कॉल के दौरान ही पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। युवती ने यह देखकर आकर्ष के एक मित्र को फोन कर जानकारी दी। प्रेमिका की सूचना पर वह, समीर सिंह, अनुराग तोमर और संदीप दुबे उनके कमरे पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर वे अंदर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मटियारी स्थित आस्था नगर निवासी प्राइवेट बैंककर्मी आकर्ष शर्मा (26) ने प्रेमिका से वीडियो कॉल के दौरान आत्महत्या कर ली। उनके पिता राजेश मिश्रा ने बुधवार को युवती पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आकर्ष मूलरूप से बस्ती के बेलसर पैकोलिया गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन


वह सुशांत गोल्फ सिटी स्थित प्राइवेट बैंक में सेल्स और क्रेडिट कार्ड बनाने का काम करते थे। उनके मित्र अक्षय कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे आकर्ष की बाराबंकी निवासी प्रेमिका से फोन पर बात हो रही थी। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद आकर्ष ने वीडियो कॉल के दौरान ही पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। युवती ने यह देखकर आकर्ष के एक मित्र को फोन कर जानकारी दी। प्रेमिका की सूचना पर वह, समीर सिंह, अनुराग तोमर और संदीप दुबे उनके कमरे पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर वे अंदर गए।

दोस्तों ने आकर्ष को फंदे से लटकते पाया और स्कूटी से चंदन अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया। रात करीब 11 बजे दोस्तों ने आकर्ष के पिता और पुलिस को सूचना दी। बहराइच से आए पिता राजेश मिश्रा ने बेटे की प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए चिनहट पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें