फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े ने छीन ली परिवार की खुशियां: बहन के हाथों मासूम भाई का कत्ल...लॉलीपॉप के झगड़े में बेस्वाद हुई जिंदगी

Sun, 19 Apr 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

आर्यन मकान के प्रथम तल पर खेल रहा था। कुछ देर बाद दूसरी मंजिल पर बने कमरे में वह अचेत मिला था। उसे पीएचसी बनकटी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही आर्यन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉलीपॉप के लिए भाई-बहन के बीच हुए झगड़े ने पूरे परिवार की खुशियां छीनकर जिंदगी बेस्वाद कर दी। लालगंज थानाक्षेत्र के थाल्हापार गांव में आठ साल के इकलौते मासूम भाई आर्यन से हुए झगड़े में बहन ने डराने के लिए उसका दबा दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


11 अप्रैल को हुई इस वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है और हत्या के आरोप में आठवीं में पढ़ने वाली नाबालिग बहन को बाल सुधार गृह भेज दिया है। थाल्हापार गांव का रहने वाला आर्यन (8) चार बहनों में सबसे छोटा और इकलौता भाई था। पिता के अनुसार 11 अप्रैल को बेटे आर्यन के अलावा दो बेटियां व पत्नी घर में थीं।

आर्यन मकान के प्रथम तल पर खेल रहा था। कुछ देर बाद दूसरी मंजिल पर बने कमरे में वह अचेत मिला था। उसे पीएचसी बनकटी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही आर्यन की मौत हो गई थी।

परिजनों ने पहले पोस्टमार्टम से मना करते हुए शव दफन कर दिया था। अगले दिन पिता ने लालगंज पुलिस से पोस्टमार्टम की मांग की। इसके बाद नायब तहसीलदार बीर बहादुर सिंह और थाने के प्रभारी निरीक्षक विनय पाठक की टीम ने दफनाए गए बालक का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

14 अप्रैल को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस अधिकारी थाल्हापर गांव पहुंचे और करीब दो घंटे तक जांच पड़ताल की तो वहां गांठ बंधा एक दुपट्टा मिला। दिन का मामला होने के कारण पुलिस का शक घर के लोगों पर गहरा गया। इसके बाद पुलिस की चारों बहनों से पूछताछ की, तीसरे नंबर की बहन ने सच्चाई बता दी।

खेल-खेल में नए प्रयोग करता रहता था आर्यन 
परिजनों का कहना हैं कि चार बहनों के बीच इकलौता भाई आर्यन काफी तेज था। स्वभाव से चंचल आर्यन घर में खेल-खेल में नए-नए प्रयोग करता रहता था। वह घर में चूहा पकड़ने के लिए खुद गत्तों के उपयोग से चूहेदानी भी बनाता था। इसके अलावा घर में खराब टीवी, पंखे आदि से नए प्रयोग करके दिखाता था। कक्षा दो में पढ़ने वाला आर्यन तकनीकी खेल-खिलौने तैयार करने का शौकीन था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें