बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने शुक्रवार को सभागार में कानून व्यवस्था, राजस्व वसूली एवं कर करेत्तर की मासिक समीक्षा की। प्रवर्तन अधिकारियों को डग्गामार वाहनों और निजी वाहनों का व्यावसायिक इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की हिदायत दी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को सैंपलिंग रिपोर्ट में तेजी लाने निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना से संबंधित प्रकरण किसी भी स्तर पर लंबित न रहे। उन्होंने धारा 24 और 116 से संबंधित वादों के जल्द से जल्द निस्तारण पर जोर दिया।
कानून व्यवस्था की समीक्षा में डीआईजी संजीव त्यागी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां ना होने पाएं। संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी ने किया। बैठक में जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता, सिद्धार्थनगर राजा गणपति आर, संतकबीरनगर आलोक कुमार, तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षक, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पांडेय उपस्थित रहे। संवाद