जेल में बंदियों से मुलाकात पर लगी पाबंदी हटी
बस्ती। कोरोना संक्रमण के कारण पौने तीन महीने से जेल में कैदियों से मुलाकात पर लगी पाबंदी हटा ली गई है। बृहस्पतिवार से बंदियों के परिवारी जन फिर से पहले की तरह मुलाकात कर सकेंगे।
जेल अधीक्षक डीके पांडेय ने बताया शासन व महानिदेशालय स्तर से मुलाकात शुरू कराने का आदेश प्राप्त हो गया है। विचाराधीन बंदी की सप्ताह में एक बार व सजायाफ्ता कैदी की महीने में एक बार मुलाकात करवाई जाएगी। इसके लिए कोविड के डबल वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र दिखाना अनिवार्य होगा। साथ ही मुलाकात करने वाले को 72 घंटे पूर्व के आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट दिखानी होगी। मुलाकात कक्ष में आने वाले प्रत्येक बंदी व परिजन के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। बता दें कि जेल महानिदेशालय की ओर से एक जनवरी से कोरोना संक्रमण के चलते बंदियों से मुलाकात पर आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर रोक लगा दी गई थी।