बस्ती। बजंरग दल के जिला संयोजक मनमोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में शुक्रवार को पदाधिकारियों, सदस्यों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
मांग की कि रुधौली थाना क्षेत्र के सुगिया गांव में लव जेहाद की शिकार गर्भवती महिला की हत्या और शव को दफना देने के मामले में आरोपियों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया जाय।
चेतावनी दी यदि मामले में आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो बजरंग दल आंदोलन के लिए बाध्य होगा। बजरंग दल ने डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की कि बस्ती सदर विकास खंड के परासी गांव सभा में गड़ही की जमीन को खाली कराकर नाली निर्माण रोका जाय।
गोरक्षा प्रमुख स्नेह पांडेय ने कहा कि नाली का निर्माण एक सप्ताह के भीतर नहीं रोका गया तो आंदोलन किया जाएगा। मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से राहुल पांडेय, अनिल कुमार, अशोक यादव, माइकल, अनिल प्रजापति, विजय चौरसिया, अजय मिश्रा आदि शामिल रहे।क