- देश राज नारंग इंटर काॅलेज के मैदान में खेल कुंभ का आयोजन
वाल्टरगंज। देश राज नारंग इंटर काॅलेज के मैदान में चल रहे राजा लक्ष्मेश्वर सिंह स्मृति खेल कुंभ में छठवें दिन तीसरा क्वार्टर फाइनल शिवपुर और बादशाह इलेवन की बीच खेला गया। जिसमें शिवपुर ने 87 रन बनाया, जबकि बादशाह इलेवन ने आठ विकेट खोकर हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच विनय को दिया गया। इस तरह बादशाह इलेवन सेमीफाइनल में पहुंचा।
प्रतियोगिता के दौरान पहला प्री-क्वार्टर फाइनल मैच शिवपुर और रघुनाथपुर की बीच खेला गया, जिसमें शिवपुर ने 138 रन बनाए। जवाब में रघुनाथपुर की टीम सिर्फ 129 ही बना सकी। इस तरह शिवपुर मैच जीत कर क्वार्टरफाइनल में पहुंची। मैन ऑफ द मैच उद्देश्य को सुभासपा राष्ट्रीय महासचिव महिला मंच मनीषा सिंह ने पुरस्कार दिया। इससे पहले सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव संजीव सिंह ने खेल का उद्घाटन किया।
वहीं दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच रमवापुर और बादशाह इलेवन की बीच खेला गया। जिसमें रमवापुर ने 122 रन बनाया। जवाब में बादशाह इलेवन ने मात्र दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच योगेश को दिया गया। इस प्रकार बादशाह इलेवन क्वार्टर फाइनल में पहुंची।
इसके अलावा तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच शिवपुर और बादशाह इलेवन की बीच खेला गया। जिसमें शिवपुर ने 87 रन बनाया। जवाब में बादशाह इलेवन ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच विनय को दिया गया। इस प्रकार बादशाह इलेवन सेमीफाइनल में पहुंचा।
इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए संजीव सिंह ने कहा कि गांवों में छिपी प्रतिभा को निखारने तथा खिलाड़ियों को गांव से लेकर प्रदेश और देश स्तर तक पहुंचने में महत्वपूर्ण प्रयास है। इसके लिए उन्होंने आयोजक राजा ऐश्वर्य राज सिंह को बधाई दिया। इस दौरान पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री कल्पनाथ, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी देवी राजभर, जिलाध्यक्ष मनोज राजभर, अमन राजभर, रजनीश यादव, चंद्र भूषण सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।