फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बभनान क्षेत्र ने किया निराश, जिले में घटा गन्ना क्षेत्रफल का रकबा

विज्ञापन
चीनी मिल रुधौली क्षेत्र से जुड़े गन्ना प्लांट में फसल की जानकारी देता किसान संवाद
विज्ञापन
बस्ती। किसानों का गन्ना की खेती से मोह भंग हो रहा है। इसकी वजह समय से गन्ना भुगतान नहीं होना है। इस कारण वह अपनी पूंजी नहीं निकाल पा रहे हैं। घाटे का सौदा बनने के कारण किसान अन्य फसलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। क्षेत्र में गन्ने का रकबा बीते साल की अपेक्षा तीन प्रतिशत कम हो गया है।
विज्ञापन

जिले में दो साल पहले के सापेक्ष गन्ना क्षेत्रफल कम हो रहा है। यानि साल दर साल रकबा घट रहा है। जो गन्ना विभाग के लिए चिंता का विषय है। समय के साथ गन्ना की खेती करने वाले किसानों का रुझान इसके प्रति कम होता चला गया। पहले किसान उत्साह के साथ गन्ने की पैदावार करते थे। वहीं, किसान अब भुगतान के चलते इससे दूरी बना रहे हैं। एक दौर था जब किसानों को भुगतान के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता था।
चीनी मिलों द्वारा उन्हें समय पर भुगतान कर दिया जाता था, पर अब गन्ने का भुगतान कब होगा, उन्हें खुद इस बात का पता नहीं होता है। जनपद में मुंडेरवा, रुधौली और बभनान में तीन चीनी मिलें हैं। वहीं जिले में आठ गन्ना सहकारी समितियां हैं, जिसमें एक खलीलाबाद भी जुड़ी है। गन्ना समितियां किसानों को बीज, खाद व ऋण आदि उपलब्ध कराती हैं। वहीं, गन्ने की खरीदारी व भुगतान का जिम्मा भी इन्हीं पर होता है।
विज्ञापन

ये गन्ना समितियां किसानों को भुगतान नहीं करवा पा रही हैं। जिले के किसानों का चीनी मिलों पर अभी भी बकाया है। इसका असर गन्ने के रकबे पर पड़ रहा है। हाल ही में हुए गन्ना सर्वे में चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इसमें पता चला है कि पिछले वर्ष जनपद में 65,978 हेक्टेयर भूमि में गन्ना था, जो इस बार सर्वे में लगभग 64,051 हेक्टेयर भूमि में गन्ने का उत्पादन है। इसमें पौधा और पेड़ी शामिल है। इस बाद 1927 हेक्टेयर गन्ना रकबा घटा है।
-
बभनान क्षेत्र में कम हुए गन्ना किसान, गन्ना विभाग के अधिकारी हुए चिंतित
बभनान क्षेत्र में गन्ना रकबा घटा है, विभाग का कहना है कि बभनान चीनी मिल का भुगतान समय पर हो रहा, मगर किसान इस खेती में अरुचि दिखा रहे। चालू सत्र में बभनान में 11.21 प्रतिशत गन्ना रकबा कम यानी कि पिछले साल 35,674 हेक्टेयर के आपेक्षा इस साल 32,078 हेक्टेयर है। इससे अधिकारी चिंतित हैं। वहीं, मुंडेरवा का 8.30 प्रतिशत रकबा बढ़ा है, जो पिछले साल 15,560 हेक्टेयर के सापेक्ष इस साल 16,884 हेक्टेयर रकबा है। रुधौली में भी 2.33 प्रतिशत रकबा बढ़ा है, पिछले साल यहां 14,744 हेक्टेयर था, इस साल 15,089 हेक्टेयर भूमि में गन्ना है।

कोट
गन्ना सर्वे रिपोर्ट प्राप्त हुई है, तीन प्रतिशत की कमी है। जागरूकता बढ़ाकर रकबा बढ़ाया जाएगा। चीनी मिलों से समन्वय स्थापित करके संपूर्ण भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन

-जगभान सिंह भदौरिया, जिला गन्ना अधिकारी, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें