फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 27,898 से अधिक सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनेंगे, पांच लाख तक मुफ्त इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से अब 27,898 से अधिक सदस्यों को जोड़ा जाएगा। जीरो पावर्टी योजना के तहत चिह्नित करीब छह हजार परिवारों के पात्र सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए जिला आपूर्ति विभाग ने लाभार्थियों का डाटा स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से पात्र सदस्यों के कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनने के बाद पात्र परिवारों को हर वर्ष पांच लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार की सुविधा मिल सकेगी। योजना में शामिल होने से उन परिवारों को राहत मिलेगी, जिनके नाम पहले आयुष्मान लाभार्थियों की सूची में नहीं थे।
सीएमओ कार्यालय में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। सूची में नाम नहीं होने या नाम, पिता के नाम समेत अन्य विवरण में त्रुटि होने के कारण कई लोगों को बिना कार्ड बनवाए लौटना पड़ता है। अब जीरो पावर्टी योजना के तहत चिह्नित नए परिवारों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू होने से ऐसे पात्र लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जीरो पावर्टी योजना के प्रथम चरण में अब तक करीब पांच हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। अब करीब छह हजार नए परिवारों के 27,898 सदस्यों को योजना में शामिल किया जाएगा। इससे जिले में आयुष्मान योजना के दायरे में आने वाले लाभार्थियों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी। ब
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें